शेखावाटी संसार टाइम

शेखावाटी संसार टाइम

सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़

राजस्थान का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Sunday, 25 October 2026 13:13 PM
शेखावाटी संसार टाइम
शेखावाटी संसार टाइम सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़
राजनीति झुंझुनूं

राज्यसभा सांसद सतीश पुनिया का झुंझुनूं आगमन पर स्वागत।

झुंझुनूं में राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया का ढिगाल टोल पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

अ
अनीस फारूकी 25 Oct 2026, 08:22 PM
राज्यसभा सांसद सतीश पुनिया का झुंझुनूं आगमन पर स्वागत।

पुनिया का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी

झुंझुनूं। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया के रविवार को झुंझुनूं आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। शहर मण्डल भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढिगाल टोल बूथ पर एकत्रित होकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं ने पूनिया को पार्टी का दुपट्टा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को लेकर उत्साह दिखाया और एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर सतीश पुनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य सरकार आमजन तक पहुँचाए और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव के मध्येनजर गांव गांव ढाणी ढाणी तक पहुँचाने का कार्य करेंगे जिससे आमजन इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता के मंत्र से भाजपा गांवो की सरकार भी सफलता पूर्वक बनाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंचायतीराज चुनाव जिला प्रभारी एवं अध्यक्ष विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड रामगोपाल सुथार,हनुमानगढ़ जिला संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा,

जिला आईटी संयोजक सौरभ सोनी, पार्षद विजय कुमार सैनी,शहर मण्डल मंत्री विनोद जांगिड़, ओबीसी जिला मंत्री राजेन्द्र चौधरी,पूर्व सरपंच राकेश मोठसरा, पूर्व पार्षद कुलदीप पूनिया, पार्षद प्रमोद जानू, अनिल स्वामी, अरुण कसवा, हिमांशु मांजू, अशोक अहलावत, रविंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
सच्ची व निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन दें। समाचार साझा करें।

पाठकों की टिप्पणियां (0)

इस समाचार पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम शेखावाटी खोजें सहेजे गए लॉग इन