झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच पूरी
19 अक्टूबर सोमवार नाम वापसी का आखरी दिन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि जिला परिषद झुंझुनूं के 41 वार्डों के लिए कुल 202 उम्मीदवारों ने 236 नामांकन फॉर्म पेश किए थे। आज दोपहर 3 बजे तक स्क्रूटनी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सभी फॉर्मों को वार्ड वाइज टेकअप कर उपस्थित अभ्यर्थियों के सामने एक-एक कर जांच कर निर्णय किया गया है। सभी फॉर्मों पर निर्णय हो चुका है ।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि कल रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार, 19 तारीख को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच जिन अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए हैं, उनमें से यदि कोई नाम वापस लेना चाहता है तो उसे व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
इस समाचार पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!