शेखावाटी संसार टाइम

शेखावाटी संसार टाइम

सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़

राजस्थान का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Saturday, 24 October 2026 13:13 PM
शेखावाटी संसार टाइम
शेखावाटी संसार टाइम सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़
राजनीति ब्रेकिंग न्यूज़ झुंझुनूं

*पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न*

कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही तय करेगी पंचायतीराज चुनाव में जीत : रोहन गुप्ता

अ
अनीस फारूकी 24 Oct 2026, 05:23 PM
*पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न*

बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता

झुंझुनूं। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में पंचायतीराज चुनाव प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता ने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही जीत का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति समझाई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बैठक की रूपरेखा और उद्देश्य सामने रखे। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायतीराज चुनाव प्रभारी एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का सफल संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने किया।

मंच पर पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, जिला संगठन प्रभारी मुकेश गोयल तथा पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत, दिलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर, भूपेंद्र सिंह शेखावत, सुनील लाम्बा, शहर अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, जय प्रकाश चौधरी, शहर मण्डल उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी सहित चुनाव प्रबंध समिति के कई प्रमुख सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
सच्ची व निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन दें। समाचार साझा करें।

पाठकों की टिप्पणियां (0)

इस समाचार पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम शेखावाटी खोजें सहेजे गए लॉग इन