SST
शेखावाटी संसार टाइम सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़
शेखावाटी ब्रेकिंग न्यूज़ सीकर

सीकर में खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियां तेज: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 40 लाख भक्तों के आने का अनुमान

सीकर के विश्वप्रसिद्ध बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

र
रमेश कुमार शर्मा 14 Oct 2026, 02:39 AM
सीकर में खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियां तेज: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 40 लाख भक्तों के आने का अनुमान

खाटूश्यामजी मंदिर परिसर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

सीकर। शेखावाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में आगामी फाल्गुनी लक्खी मेले को लेकर जिला प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इस वर्ष मेले में देश-विदेश से 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर सुगम दर्शन व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, रोशनी और साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए हैं। कतारबद्ध दर्शन के लिए 14 लाइनों में बेरिकेडिंग की गई है और पूरे मेला क्षेत्र में 350 से अधिक अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रींगस से खाटूश्यामजी तक 17 किलोमीटर के पदयात्रा मार्ग पर रेड कारपेट और छाया की व्यवस्था की जा रही है। जगह-जगह समाजसेवियों द्वारा भंडारे व विश्राम स्थल स्थापित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
सच्ची व निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन दें। समाचार साझा करें।

पाठकों की टिप्पणियां (0)

इस समाचार पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम शेखावाटी खोजें सहेजे गए लॉग इन