भाजपा का ' लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ ' अभियान को लेकर प्रेस वर्त
कांग्रेस जनादेश का अपमान कर देश को अराजकता की ओर धकेलने में जुटी: रामगोपाल सुथार
अभियान को लेकर जानकारी देते भाजपा नेता
भाजपा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान
झुंझुनू। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाए जाने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर शुक्रवार को पीरू सिंह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पंचायती राज चुनाव जिला प्रभारी एवं राजस्थान विश्वकर्मा कला विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार तथा झुंझुनू जिला संगठन प्रभारी मुकेश गोयल ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया।
नेताओं ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार जनता के जनादेश का अनादर कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं की साख और निष्पक्षता पर सवाल खड़े करना सीधे तौर पर देश के लोकतंत्र पर प्रहार है। विपक्ष का यह रवैया देश को अस्थिरता और अराजकता की ओर धकेलने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।
भाजपा प्रवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस देश के विकास की गति को रोकने और जनता के अटूट विश्वास को ठेस पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही है। रामगोपाल सुथार ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस व विपक्ष दुष्प्रचार कर रहे हैं। देश में 20 लाख से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर व 40 लाख से अधिक विभिन्न पार्टियो के कार्यकर्ता बीएलए 2 ने घर घर जाकर वेरिफ़ाई कर जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, जिन मतदाताओं ने अपना स्थान परिवर्तन कर लिया हो, जो भारत के नागरिक नहीं हैं व घुसपैठियां हैं, जिन मतदाताओं के नाम सूची में दो दो जगह अंकित हैं उन्ही के नाम एसआईआर के आधार पर सूची से हटाए गए हैं जिनको लेकर विपक्षी दल हल्ला मचाए हुए हैं। आखिर कांग्रेस ऐसे वोट क्यो जुड़वाना चाहती है। देश की सरकार चुनने का अधिकार केवल देश के नागरिकों को है घुसपैठियों को नहीं। देशवासियों को कांग्रेस के इन मंसूबों से अवगत कराने तथा उनके द्वारा फैलाए जा रहे झूठ की पोल खोलने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी।
अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव-ढाणी और वार्ड स्तर तक जाकर जनता को संवैधानिक मर्यादाओं और केंद्र सरकार के विकास कार्यों से रूबरू कराएंगे तथा विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति को उजागर करेंगे। इसको लेकर भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय पर रैली, महानगरों, शहरों व गाँवों में पद यात्रा, संगोष्ठी, साहित्य वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और जिले के मतदाताओं को कांग्रेस का असली चेहरा दिखाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर अभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री दिलीप सैनी, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ,वीरपाल सिंह शेखावत,झुझुनू शहर मण्डल अध्यक्ष एव अभियान मीडिया प्रभारी कमल कांत शर्मा तथा आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी उपस्थित रहे।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
इस समाचार पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!