शेखावाटी संसार टाइम

शेखावाटी संसार टाइम

सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़

राजस्थान का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Thursday, 15 October 2026 13:13 PM
शेखावाटी संसार टाइम
शेखावाटी संसार टाइम सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़
राजनीति झुंझुनूं

झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: नामांकन की प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि कल

सभी 41 वार्डो के लिए भरे जा रहे है नामांकन

अ
अनीस फारूकी 15 Oct 2026, 07:47 PM
झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: नामांकन की प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि कल

जानकारी देते हुए अधिकारी

झुंझुनूं, 15 अक्टूबर । जिले में जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के बीच किसी भी तरह के भ्रम को दूर करते हुए स्पष्ट किया है कि पूरे झुंझुनू जिले के लिए एक ही जिला परिषद है, जिसके सभी 41 वार्डो के लिए नामांकन प्रक्रिया एक ही बार में संपन्न की जा रही है। जिसके लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की समय सीमा 13 से 16 अक्टूबर तक है।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की जिला परिषद के अंतर्गत जिले की सभी पंचायत समितियां आती हैं। हालांकि जिले में मतदान दूसरे, तीसरे और चौथे चरणों में अलग-अलग समय पर आयोजित किए जाएंगे, लेकिन जिला परिषद सदस्यों के सभी क्षेत्रों के लिए नामांकन केवल एक बार में ही होगा।


चुनाव कार्यक्रम की मुख्य तिथियां:-

• नामांकन की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर अपराह्न 3 बजे तक (कल नामांकन का आखिरी दिन है, इसके बाद कोई भी नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा)।

• नामांकन पत्रों की संवीक्षा (Scrutiny): 17 अक्टूबर।

• नाम वापसी की अंतिम तिथि : 19 अक्टूबर।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों (कैंडिडेट्स) की अंतिम सूची जारी की जाएगी।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि इस प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से समझ लें और जो भी इच्छुक उम्मीदवार चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो 16 अक्टूबर की समय सीमा से पहले अपने नामांकन फॉर्म अनिवार्य रूप से जमा करा दें।

विज्ञापन
सच्ची व निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन दें। समाचार साझा करें।

पाठकों की टिप्पणियां (0)

इस समाचार पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम शेखावाटी खोजें सहेजे गए लॉग इन