शेखावाटी संसार टाइम

शेखावाटी संसार टाइम

सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़

राजस्थान का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
शेखावाटी संसार टाइम
राजनीति ब्रेकिंग न्यूज़ झुंझुनूं

झुंझुनूं पंचायत चुनाव: नामांकन कल तक, 17 अक्टूबर को जांच

झुंझुनूं। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी तथा बुहाना पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 है।

स
विशेष संवाददाता 15 Oct 2026, 11:04 AM
झुंझुनूं पंचायत चुनाव: नामांकन कल तक, 17 अक्टूबर को जांच

झुंझुनूं पंचायत चुनाव: नामांकन कल तक, 17 अक्टूबर को जांच

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग के अनुसार, अभ्यर्थी सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। 17 अक्टूबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थी 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला परिषद के नामांकन कहां जमा होंगे? निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से 21: कलेक्ट्रेट स्थित कमरा नंबर 111 में। निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 से 41: कलेक्ट्रेट स्थित कमरा नंबर 109 में। निर्वाचन क्षेत्र 1 से 21 के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को रिटर्निंग अधिकारी और निर्वाचन क्षेत्र 22 से 41 के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सच्ची व निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन दें। समाचार साझा करें।

पाठकों की टिप्पणियां (0)

इस समाचार पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम शेखावाटी खोजें सहेजे गए लॉग इन