शेखावाटी संसार टाइम

शेखावाटी संसार टाइम

सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़

राजस्थान का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Wednesday, 04 November 2026 13:13 PM
शेखावाटी संसार टाइम
शेखावाटी संसार टाइम सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़
राजनीति झुंझुनूं

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अ
अनीस फारूकी 03 Nov 2026, 10:12 PM
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

निरीक्षण करते अधिकारी

झुंझुनूं, 3 नवंबर।** जिले में पंचायती राज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने ढिगाल, मांडासी, कसेरू, डुमरा, केरू, नवलड़ी, चेलासी, झाझड़, गोठड़ा, परसरामपुरा, भोड़की, गुढ़ागौड़जी एवं बड़ागांव सहित विभिन्न क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान दलों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं। साथ ही मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा उन्हें शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले।


पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों से कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।


दोनों अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया के दौरान तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्थिति में निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिले में तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर निर्वाचन व्यवस्थाओं में जुटे अधिकारियों एवं कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

विज्ञापन
सच्ची व निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन दें। समाचार साझा करें।

पाठकों की टिप्पणियां (0)

इस समाचार पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम शेखावाटी खोजें सहेजे गए लॉग इन