शेखावाटी संसार टाइम

शेखावाटी संसार टाइम

सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़

राजस्थान का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Saturday, 24 October 2026 13:13 PM
शेखावाटी संसार टाइम
शेखावाटी संसार टाइम सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़
खेल झुंझुनूं

विकसित युवा संवाद 2027 का आगाज

विकसित भारत युवा संसद 2027 के माध्यम से युवाओं को मिलेगा भारतीय संसद में अपने विचार रखने का मौका

अ
अनीस फारूकी 24 Oct 2026, 02:22 PM
विकसित युवा संवाद 2027 का आगाज

युवा संवाद कार्यक्रम

झुंझुनू । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित विकसित भारत युवा संसद (Viksit Bharat Youth Parliament) 2027 युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल है। जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया की यह कार्यक्रम विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से देशभर के प्रतिभाशाली युवा राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे तथा अपने नवीन विचारों और सुझावों को प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं को नीति-निर्माताओं, विषय विशेषज्ञों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा। विकसित भारत युवा संसद का आयोजन तीन स्तरों पर किया जाएगा। प्रथम चरण में देश के सभी 786 जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके पश्चात राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन राज्य विधानसभाओं के परिसर में तथा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम नई दिल्ली में सेंट्रल हॉल संसद में प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकेंगे। आयु की गणना के लिए निर्धारित कट-ऑफ तिथि 17 अगस्त 2026 है। जिला स्तरीय युवा संसद का प्रस्तावित विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” है। उन्होंने बताया कि झुंझुनू जिले के इच्छुक एवं पात्र युवा मायभारत पोर्टल पर वॉलन्टियर फॉर भारत सेक्शन में जाकर राज्य एवं जिले का चयन कर विकसित भारत युवा संसद बैनर पर क्लिक करके अपना आवेदन कर सकते हैं । इस कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए युवा मायभारत कार्यालय में आकार जानकारी ले सकते हैं l

विज्ञापन
सच्ची व निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन दें। समाचार साझा करें।

पाठकों की टिप्पणियां (0)

इस समाचार पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम शेखावाटी खोजें सहेजे गए लॉग इन