शेखावाटी संसार टाइम

शेखावाटी संसार टाइम

सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़

राजस्थान का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Thursday, 29 October 2026 13:13 PM
शेखावाटी संसार टाइम
शेखावाटी संसार टाइम सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज़
क्राइम व पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ झुंझुनूं

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिठाई की दुकानों पर कारवाही।

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 40 किलो खराब मिठाइयां नष्ट

अ
अनीस फारूकी 28 Oct 2026, 09:46 PM
खाद्य सुरक्षा विभाग की मिठाई की दुकानों पर कारवाही।

मिठाई की दुकान पर कारवाही करते अधिकारी

झुंझुनूं। त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले के विभिन्न कस्बों में कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ. निक्की चौधरी, महेंद्र चतुर्वेदी, विनोद कुमारी और नेमीचंद मीणा ने मंडावा, बिसाऊ, पिलानी, झुंझुनूं और सिंघाना में निरीक्षण कर मावा, घी, खाद्य तेल, सूजी एवं सूखे मेवों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। झुंझुनूं में मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए, ताकि खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता की जांच की जा सके। वहीं, सिंघाना में जांच के दौरान 40 किलो खराब मिठाइयां नष्ट करवाई गईं। विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, त्योहारी सीजन को देखते हुए जिलेभर में विशेष जांच अभियान जारी रहेगा। इस दौरान मिठाई की दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
सच्ची व निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन दें। समाचार साझा करें।

पाठकों की टिप्पणियां (0)

इस समाचार पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम शेखावाटी खोजें सहेजे गए लॉग इन