एटीएम लूट प्रकरण में पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का निरीक्षण।
एटीएम लूट का प्रयास व पुलिस पर जानलेवा हमले के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल एवं पीपली चेक पोस्ट का किया गया निरीक्षण
घटना स्थल का मुआयना करते एस पी कावेंद्र सिंह
कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू द्वारा कस्बा पिलानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को काटने का प्रयास करने व पुलिस पर जानलेवा हमला करने के प्रकरण में घटनास्थल व पीपली चेक पोस्ट का निरीक्षण किया जाकर वृताधिकारी वृत चिड़ावा व थानाधिकारी पुलिस थाना पिलानी से घटनाक्रम से संबंधित परिस्थितियों एवं पुलिस कार्रवाई का जायजा लिया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
उल्लेखनीय है कि प्रकरण में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीछा कर बिना नंबर की बलेनो कार को रुकवाने का प्रयास किया। इस दौरान नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार खेत में पलट गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार, गैस कटर एवं एटीएम काटने में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों ने पिलानी में पीएनबी एटीएम लूट के प्रयास की वारदात भी कबूल की है। चारों आरोपी अलवर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज एटीएम लूट के प्रयास के प्रकरण में भी फरार चल रहे थे।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
इस समाचार पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!